सभी उपरोक्त तीनों वेबसाइट के मीनू एक समान हैं।
मुख्य पृष्ठ - वेबसाइट खोलते ही यह मीनू सर्वप्रथम सामने होता है। जो प्रणाली के समाचार बोर्ड के रूप में कार्य करता है।
हमसे जुड़ें - इस मीनू से कोई भी नया पंजीकरण करके प्रेरक/एजेन्ट/सदस्य के रूप में प्रणाली में शामिल होता है।
हमारा नेटवर्क - जो प्रणाली के समाचार बोर्ड के रूप में कार्य करता है।
प्रापर्टी खोजें – इस मीनू से कोई भी पिनकोड क्षेत्र स्तर पर विभिन्न वर्ग के प्रापर्टी इत्यादि से सम्बन्धित विक्रय हेतु उपलब्ध वस्तु को देख सकता है।
हम
हमारे बारे में - इस मीनू से प्रणाली के नेटवर्क संगठन/संस्थान के परिचय को देख सकते हैं। जिसे नेटवर्क संगठन/संस्थान के वेबसाइट नियंत्रक (Admin) ने अपलोड किया है।
समाचार - इस मीनू से प्रणाली के नेटवर्क संगठन/संस्थान के समाचार को देख सकते हैं। जिसे नेटवर्क संगठन/संस्थान के वेबसाइट नियंत्रक (Admin) ने अपलोड किया है।
सेवा कार्य - इस मीनू से प्रणाली के नेटवर्क संगठन/संस्थान के सेवा कार्य को देख सकते हैं। जिसे नेटवर्क संगठन/संस्थान के वेबसाइट नियंत्रक (Admin) ने अपलोड किया है।
सम्पर्क - इस मीनू से प्रणाली के नेटवर्क संगठन/संस्थान के वेबसाइट नियंत्रक (Admin) से सम्पर्क किया जा सकता है।
नेतृत्व
संसदीय क्षेत्र - इस मीनू से कोई भी संसदीय क्षेत्र स्तर पर टाप 25 प्रत्याशी (नेता-LEADER)) जिन्हें पंजीकृत सदस्यों ने अपना मत देकर बनाया है, की सूची देख सकते हैं।
विधायक क्षेत्र - इस मीनू से कोई भी विधायक क्षेत्र स्तर पर टाप 25 प्रत्याशी (नेता-LEADER)) जिन्हें पंजीकृत सदस्यों ने अपना मत देकर बनाया है, की सूची देख सकते हैं।
डाक क्षेत्र - इस मीनू से कोई भी पिनकोड क्षेत्र स्तर पर पिन कोड एरिया एजेन्सी का अनुमानित आय, पता (यदि नियुक्त है) और कुल प्रेरक/एजेन्ट/सदस्य की संख्या को देख सकता है।
सदस्य - इस मीनू से कोई भी पिनकोड क्षेत्र स्तर पर विभिन्न वर्ग के प्रेरक/एजेन्ट/सदस्य को देख सकता है।
विस्तृत जानकारी
प्रेरक - प्रणाली के प्रेरक/एजेन्ट के विषय में विवरण इस मीनू में है।
विवरणिका - प्रणाली का विवरणिका (Prospectus) इस मीनू में है। अर्थात इस पुस्तिका को इस मीनू से भी पढ़ सकते हैं और PDF File के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
प्रचार सामग्री - इस मीनू में विभिन्न प्रकार के प्रचार सामग्री उपलब्ध हैं जिन्हें डाउनलोड कर प्रणाली से जुड़े व्यक्ति कर सकते हैं।
सम्पूर्ण क्रान्ति - इस मीनू में “सम्पूर्ण क्रान्ति” से सम्बन्धित शिक्षाप्रद सामग्री उपलब्ध हैं।
घोषणा-पत्र - इस मीनू में सार्वभौम सत्य-सिद्धान्त आधारित “एक भारत-श्रेष्ठ भारत निर्माण” के लिए वे आवश्यक कार्य हैं जिन्हें भारत के नागरिक को जानना चाहिए और इसके लिए समर्थन भी करना चाहिए। महान भारत निर्माण के लिए नागरिकों का यह कर्तव्य भी है।
शास्त्र-साहित्य - इस मीनू में सार्वभौम सत्य-सिद्धान्त आधारित “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” निर्माण के लिए आध्यात्मिक और दार्शनिक विरासत के आधार पर युग परिवर्तन श्रृंखला के शास्त्र-साहित्य की सूची और उन्हें खरीदने की व्यवस्था है।
लाभकारी वेबसाइट - इस मीनू से ऐसे अनेक वेबसाइट की जानकारी प्राप्त होती है जिससे घर से बिना धन निवेश किये ही इन्टरनेट द्वारा धन कमा सकते हैं।
लोगिन - इस मीनू से पंजीकृत प्रेरक/एजेन्ट/सदस्य लागइन करके अपना कार्य सम्पन्न करता है।
सम्पर्क - इस मीनू से प्रणाली के मुख्य वेबसाइट नियंत्रक (Admin) से सम्पर्क किया जा सकता है।
========================================================================
पुनर्निर्माण - सत्य शिक्षा का राष्ट्रीय तीव्र मार्ग
(RENEW-Real Education National Express Way)
========================================================================
परियोजना – 3 (PROJECT-3)
एक शहर - प्रोजेक्ट को पूर्ण करने की योजना
इतिहास गवाह है मँहगाई कभी कम नहीं हुयी है। समय के साथ प्रत्येक का विकास होता रहा है। बढ़ती जनसंख्या, बढ़ती आवश्यकता और बढ़ते धन के साथ प्रत्येक वस्तु की कीमत भी बढ़ रही है। निवेश के अनेक साधन के बावजूद भूमि-मकान में निवेश सबसे सुरक्षित साधन है। सामान्यतः व्यक्ति इसमें निवेश करना पसन्द करते हैं। किसी भी भूमि की उपयोगिता को अलग-अलग व्यक्ति अलग-अलग नजरिये से भी देख सकते हैं। एक किसान, का नजरिया कृषि योग्य भूमि के लिए हो सकता है तो एक व्यापारी का व्यापार की दृष्टि से हो सकता है, तो किसी हाउसिंग डेवलपमेन्ट कम्पनी का घर-मकान बनाकर बेचने का हो सकता है, तो किसी का उद्योग स्थापित करने की दृष्टि, तो किसी का धार्मिक स्थल बनाने का हो सकता है। यह सब दृष्टि, उस भूमि और उसके आस-पास के संसाधन व उस क्षेत्र की ऐतिहासिकता से सम्बन्धित होता है। रियल स्टेट में निवेश की निम्न विधियाँ है जो अच्छा लाभ देती है-
01. रियल इस्टेट (प्रापर्टी) में निवेश की पारम्परिक विधि (प्राकृतिक चेतना विधि)
इस विधि को पारम्परिक विधि कहते हैं क्योंकि इसमें किसी बुद्धि की आवश्यकता नहीं होती। यदि आपके पास धन है तो किसी भी शहर में या उसके आस-पास भूमि-मकान खरीद ले, आपका धन समय के साथ बढ़ता रहेगा। इसे प्राकृतिक चेतना विधि इसलिए कहते हैं कि यह स्वाभाविक विकास के साथ विकास करता है अर्थात् उसके कीमत के विकास में आपका कोई योगदान नहीं होता।
02. रियल इस्टेट (प्रापर्टी) में निवेश की आधुनिक विधि (सत्य चेतना विधि)
इस विधि को आधुनिक विधि कहते हैं क्योंकि इसमें बुद्धि-योजना-व्यापार नीति की अत्यधिक आवश्यकता होती। यदि आपके पास धन है तो किसी भी शहर में या उसके आस-पास भूमि खरीद ले, और वहाँ के लिए एक अच्छी योजना बनायें, उसे प्रचारित करें जिससे आपका धन समय के साथ-साथ तथा आपके योजना के कारण तेजी से बढ़ता रहेगा। इसे सत्य चेतना विधि इसलिए कहते हैं कि यह स्वाभाविक विकास के साथ-साथ आपकी योजना के कारण विकास करता है अर्थात् उसके कीमत के विकास में आपकी योजना का योगदान होता है। ऐसी योजना या तो सरकार बनाती है या कोई सरकारी नियमानुसार व्यापारिक-सामाजिक संस्था।
सरकार की योजना में नगर विकास, औद्योगिक क्षेत्र का विकास, पर्यटन क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थान इत्यादि के विकास से होता है और उस क्षेत्र के भूमि की कीमत तेजी से बढ़ जाती है। इसका लाभ वही लोग ले पाते हैं जो सरकार की योजना को पहले ही जान जाते हैं।
ऐसी योजना सरकारी नियमानुसार व्यापारिक-सामाजिक संस्था बना सकती हैं। भारत देश एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विविधता वाला देश है। घूमना मनुष्य की प्रकृति है। उसे उसके घर में चाहे कितना भी संसाधन क्यों न उपलब्ध हो, वह घूमने-पर्यटन करने जायेगा ही जायेगा। साथ ही वह सत्य-सुन्दर-शान्त स्थान पर रहना भी चाहेगा। और जब मनुष्य ऐसे स्थान पर रहना प्रारम्भ करने लगता है तब अपने-आप मनुष्य की आवश्यकता से सम्बन्धित वस्तुओं का व्यापार व व्यापारी भी उन्हीं में से निकल आते हैं। फिर जहाँ मनुष्य निवास करने लगता है तब सरकार व सरकारी व्यवस्था भी अपने-आप वहाँ पहुँचने लगती है। ऐसी योजनाओं के बहुत से उदाहरण हैं जहाँ का विकास का मूल कारण सरकारी नियमानुसार व्यापारिक-सामाजिक संस्था ही हैं।
व्यक्ति, एक विचार और अरबों रूपये का व्यापार
श्रीकृष्ण के नाम पर कितने का करोबार है?
शिव-शंकर के नाम पर कितने का करोबार है?
बुद्ध के नाम पर कितने का करोबार है?
माँ वैष्णों देवी के नाम पर कितने का करोबार है?
सांई बाबा के नाम पर कितने का करोबार है?
विश्व के तमाम धर्म संस्थापकों व धर्मों के नाम पर कितने का करोबार है?
क्या ये उस कारोबार के मालिक हैं?
क्या ये उसका हिसाब व लाभ लेने आते हैं?
जबकि संसार के किसी भी व्यापारिक संगठन से सर्वाधिक रोजगार देने वाला उपरोक्त करोबार है।
हे मनुष्यों
जिस दिन तुम इसे समझ जाओगे।
उस दिन तुम धर्म को समझ जाओगे।
धर्म के फल, व्यापार को अपनाओं,
धर्म-अधर्म का निर्णायक मत बनों।
इसलिए
कल्कि अवतार, सत्यकाशी, सत्य शिक्षा, दृश्य योग, दृश्य ध्यान,
मन (मानव संसाधन) के विश्वमानक इत्यादि नये युग के नये आविष्कारों
के व्यापार को समझो
यही धर्म का फल
और
संसार के कल्याण का
सत्य-शिव-सुन्दर
कर्म है।








